Saturday, June 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

ओबरा मुखिया का अविश्वास प्रस्ताव निरस्त, मात्र 5 वार्ड सदस्यों ही पहुंचे


भास्कर न्यूज | मझिआंव/बरडीहा बरडीहा प्रखंड के ओबरा पंचायत के प्रभारी मुखिया कविता देवी के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पंचायत सचिव सुरेद्र सिंह की अध्यक्षता में किया गया। प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि ओबरा पंचायत के प्रभारी मुखिया कविता देवी के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। जिसमें निर्धारित समय के अनुसार पंचायती राज्य झारखंड सरकार के अधिनियम के तहत गुरुवार को पंचायत भवन ओबरा में प्रस्ताव के लिए सभी वार्ड सदस्यों को आमंत्रित किया गया था। जिसमें उन्होंने बताया कि इस पंचायत में कुल वार्डों की संख्या 13 है। जिसमें दो वार्ड सदस्यों की मृत्यु पूर्व में हो चुकी है। बाकी 11 वार्ड सदस्यों में से मात्र पांच वार्ड सदस्य ही उपस्थित हो सके। जिसमें वार्ड नंबर 3 के पूनम देवी, वार्ड नंबर 4 शोभा कुमारी, वार्ड नंबर 9 लीलावती देवी, वार्ड नंबर 10 बसंती देवी एवं वार्ड नंबर 13 सरिता देवी ही मात्र उपस्थित रहीं। सभी वार्डों का करूंगी विकास : प्रभारी मुखिया प्रभारी मुखिया कविता देवी ने बताया कि अपनी ओबरा पंचायत के सभी वार्डों में चहुंमुखी विकास करूंगी तथा पंचायती राज द्वारा मिली 15वें वित्त की राशि से जलमीनार सहित अन्य अति आवश्यक विकास कार्य करूंगी। मौके पर पर्यवेक्षक के रूप में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सूरंजन कुमार, सहायक दंडाधिकारी अनिकेश कुमार, पुलिस सब इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार राय पुलिस बल के साथ पंचायत सचिव ललन बैठा, सहायक सुरेश चरगट व नरेंद्र कुमार उपस्थित थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles