मोतिहारी में गांजा तस्कर गिरफ्तार:505 ग्राम गांजा, 132 लीटर शराब; 7.27 लाख रुपए कैश जब्त

Date:


मोतिहारी पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा से सटे कुडवा चैनपुर थाना क्षेत्र में सूखे नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 505 ग्राम गांजा, 132 लीटर नेपाली शराब और 7 लाख 27 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक तस्कर गांजे की बड़ी खेप मंगवाने वाला है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए, इसकी जानकारी तत्काल पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात को दी गई। विशेष टीम का गठन किया गया एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए खरूही गांव निवासी रामेश्वर साह के घर पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से गांजा, बड़ी मात्रा में नेपाली शराब और लाखों रुपये नकद जब्त किए। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तार तस्कर से फिलहाल पूछताछ जारी है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि गांजे की खेप कहां से मंगवाई गई थी और इस अवैध कारोबार में कौन-कौन लोग शामिल हैं। अन्य सदस्यों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी पुलिस यह भी पता लगा रही है कि बरामद गांजे की आपूर्ति किन-किन क्षेत्रों में की जाती थी और इस पूरे नेटवर्क में अन्य कौन लोग शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के आधार पर तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मोतिहारी पुलिस द्वारा सूखे नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना और समाज में फैल रहे इस अवैध कारोबार पर अंकुश लगाना है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Australia bans citizen trying to return from IS camp in Syria

The person temporarily banned is among a group of...

McAndrew five vaults SA back into title race with win over Queensland

McAndrew took 5 for 32 to set up seven-wicket...
Join Us WhatsApp