मुंगेर में शनिवार सुबह तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश हुई। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह कीचड़ और जलजमाव हो गया। सड़कों पर पानी और कीचड़ जमा होने से आवागमन बाधित हुआ। जिले के जमालपुर रेल कारखाना परिसर के विभिन्न शॉप में भी भारी बारिश के बाद जलजमाव की स्थिति बन गई। कारखाना परिसर में पानी भरने से रेलकर्मियों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। इसके अतिरिक्त, उन्हें कारखाना के अंदर काम करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कारखाना के अंदर जमा हुआ पानी रेल कारखाना के अंदर बारिश का पानी जमा होने का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में कारखाना परिसर के विभिन्न शॉप में पानी भरा हुआ दिख रहा है। इस कारण रेलकर्मियों को पानी के बीच काम करने में परेशानी हो रही है। यहां बिजली से लोहा काटने, इंजन मरम्मत और बोगी रिपेयरिंग जैसे कई कार्य किए जाते हैं। जलजमाव के कारण रेलकर्मी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। कारखाना के अधिकारियों द्वारा पानी निकालने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि रेलकर्मियों को काम करने में कोई परेशानी न हो। बारिश के कारण मुंगेर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई स्थानों पर कीचड़ और पानी जमा है।
मुंगेर में बारिश से जमालपुर रेल कारखाना जलमग्न:परिसर और शॉप में पानी भरने से रेलकर्मियों को परेशानी, सुरक्षा को लेकर चिंतित