जमशेदपुर शहर में पुलिसकर्मी बनकर ठगी करने वाले गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में दो ठगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक महिला से करीब दो लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना शनिवार दोपहर को हुई। बिष्टुपुर के एम रोड निवासी प्रकाश कौर गुरुद्वारा से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान एन रोड के पास दो युवकों ने उन्हें रोका। महिला के अनुसार, एक युवक बाइक पर बैठा था, जबकि दूसरा कुछ दूरी पर खड़ा था। महिला को अपने गहने उतारने को कहा बाइक सवार युवक ने महिला से कहा कि सामने खड़ा व्यक्ति उन्हें बुला रहा है। जब वह उसके पास पहुंचीं, तो उस व्यक्ति ने खुद को पुलिसकर्मी बताया। ठग ने महिला से कहा कि बिष्टुपुर क्षेत्र में हाल ही में हत्या की घटना हुई है और ऐसे माहौल में कीमती गहने पहनकर चलना सुरक्षित नहीं है। उसने महिला को अपने गहने उतारने को कहा। ठग की बातों में आकर महिला ने अपनी सोने की चेन, अंगूठी और कंगन उतार दिए। आरोपी ने गहनों को कागज में लपेटकर वापस महिला को थमा दिया। महिला को इस दौरान भनक तक नहीं लगी कि ठग ने असली गहनों की जगह दूसरा सामान रख दिया था। कागज में चूड़ियां और बेकार सामान मिला घर पहुंचने के बाद जब महिला ने कागज खोला, तो उसमें गहनों की जगह केवल चूड़ियां और बेकार सामान मिला। इसके बाद उन्होंने तुरंत बिष्टुपुर पुलिस को सूचना दी। बिष्टुपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति की बातों में आकर अपने कीमती सामान किसी को न सौंपें।
जमशेदपुर में महिला से ठगी:ठगों ने दो लाख रुपए के सोने के गहने किए गायब, खुद को पुलिसकर्मी बता लिया था विश्वास में