पूर्णिया के मरंगा थाना की पुलिस ने गाड़ी जांच अभियान के दौरान एक स्कॉर्पियो से अवैध हथियार बरामद किया है। पुलिस ने पिस्टल और कारतूस के साथ मौके से एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हथियार और स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है, जबकि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मरंगा पुलिस ने बताया कि मरंगा थाना क्षेत्र में नियमित गाड़ी जांच की जा रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक गाड़ी में अवैध हथियार लेकर कुछ लोग जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सतर्क हो गई और संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान गाड़ी से एक देसी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस ने मौके पर मौजूद एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया। जलालगढ़ थाना क्षेत्र का रहने वाला है बदमाश गिरफ्तार युवक की पहचान सुभम कुमार (22) के रूप में हुई है। वो जलालगढ़ थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी, वार्ड 7 का निवासी है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, ताकि हथियार के स्रोत और इसके इस्तेमाल की संभावित योजना के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी आशंका है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही बरामद हथियार और कारतूस को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध हथियारों की तस्करी और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जांच और छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा।
पूर्णिया में हथियार के साथ बदमाश गिरफ्तार:स्कॉर्पियो से पिस्टल-कारतूस बरामद मिला, जलालगढ़ का रहने वाला है आरोपी