Wednesday, July 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चोरी के आरोप में युवक को खंभे से बांधकर पीटा:कपड़े की दुकान से हेडफोन चुराते पकड़ा गया था, महिला रिश्तेदार ने बचाया


सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में बुधवार को चोरी के आरोप में एक युवक को स्थानीय लोगों ने खंभे से बांधकर पीटा। यह घटना पिपरा-सिंघेश्वर रोड किनारे स्थित बुलंदी स्थान के पास हुई। युवक पर एक कपड़े की दुकान से हेडफोन चोरी करने का आरोप है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकान संचालक को हेडफोन गायब होने का पता चला। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से युवक को पकड़ लिया गया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई और कुछ लोगों ने कानून अपने हाथ में लेते हुए युवक की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। महिला रिश्तेदार ने युवक को बचाया घटना की सूचना पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही एक महिला रिश्तेदार ने युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ा लिया। युवक की पहचान मधेपुरा जिले के कुमारखंड निवासी के रूप में हुई है। इस संबंध में पिपरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इधर, इस घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध स्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें और तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि विधि-सम्मत कार्रवाई की जा सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles