Saturday, June 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

हाइवा की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:सुपौल-मधेपुरा सीमा के पास हादसा, दोस्त की हालत गंभीर


सुपौल के जदिया थाना क्षेत्र के एक युवक की शनिवार देर शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। यह दुर्घटना जदिया से सटे मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर चौक के समीप SH-91 पर हुई, जहां एक हाइवा ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसे के बाद दोनों युवक सड़क पर गिरे मृतक की पहचान जदिया वार्ड संख्या-10 निवासी सौरभ कुमार (पुत्र रामविलास साह) के रूप में की गई है। बताया जाता है कि सौरभ अपने साथी साईं के साथ अपाचे बाइक से टीकूलिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान मुरलीगंज की दिशा से आ रही एक हाइवा ट्रक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए त्रिवेणीगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. बी.एन. पासवान ने जांच के बाद सौरभ कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल साईं का प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार होने पर उसे घर भेज दिया गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कुमारखंड थाना अध्यक्ष रंजन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित हो गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और जाम हटवाकर आवागमन सामान्य कराया। थानाध्यक्ष बोले-मामले की जांच जारी थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इधर, युवक की असमय मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles