Saturday, June 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

निजी क्लीनिक में सिजेरियन प्रसूता की मौत पर हंगामा:लखीसराय में परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया, सड़क जाम की


लखीसराय के नया बाजार स्थित एक निजी क्लीनिक में सिजेरियन प्रसव के बाद एक प्रसूता की मौत हो गई। शनिवार को इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने क्लीनिक संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और मुख्य बाजार सड़क जाम कर दी। मृतक प्रसूता की पहचान नया बाजार पचना रोड वार्ड संख्या-22 निवासी पंकज ठठेरा की 26 वर्षीय पत्नी अंजली कुमारी के रूप में हुई है। उन्हें सिजेरियन ऑपरेशन के लिए संबंधित निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के बाद एक बच्ची का जन्म हुआ, जिसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन किसी योग्य चिकित्सक के बजाय एएनएम (सहायक नर्स मिडवाइफ) द्वारा किया गया था। ऑपरेशन के बाद अंजली कुमारी की तबीयत लगातार बिगड़ने लगी, लेकिन उन्हें समय पर उचित इलाज नहीं मिल सका। जब महिला की हालत गंभीर हो गई, तो क्लीनिक संचालक ने उसे दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती कराने का प्रयास किया। हालांकि, विभिन्न निजी अस्पतालों ने इलाज करने से इनकार कर दिया। इसके बाद अंजली कुमारी को बेहतर उपचार के लिए पटना ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। परिजन और स्थानीय लोगों ने किया हंगामा अंजली की मौत की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। बड़ी संख्या में लोग क्लीनिक पर जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि यदि समय पर विशेषज्ञ चिकित्सक की देखरेख में इलाज मिलता तो प्रसूता की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की। हंगामे के दौरान, क्लीनिक संचालक ने मुख्य गेट को अंदर से बंद कर लिया, जिससे परिजनों का गुस्सा और बढ़ गया। सड़क जाम होने से कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर कवैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को शांत कराया पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत किया और मामले में कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। कवैया थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट तथा प्राप्त शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles