Saturday, June 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शेखपुरा में गैस रिसाव से आग, चार लोग झुलसे:सर्वे अमीन सहित तीन यूपी निवासी घायल, एक की हालत गंभीर


शेखपुरा शहर के बंगाली पर मोहल्ले में शनिवार देर शाम रसोई गैस सिलेंडर से हुए रिसाव के कारण आग लग गई। इस घटना में एक सर्वे अमीन सहित चार लोग बुरी तरह झुलस गए। घायलों को स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों की पहचान जिला भूमि सर्वे सह बंदोबस्ती विभाग में कार्यरत सर्वे अमीन कुमारी कंचन, उनके ससुर ददन राम और सास सोनी देवी के रूप में हुई है। ये तीनों उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के हरिपुर गांव के निवासी हैं। चौथे घायल की पहचान अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन घटना के समय मैकेनिक भी मौजूद था। सर्वे अमीन कुमारी कंचन के पति अनुराग कुमार ने बताया कि वे बंगाली पर मोहल्ले में किराए के मकान में रहते हैं। रात का खाना बनाने की तैयारी के दौरान रसोई गैस सिलेंडर में खराबी आ गई। उन्होंने गैस एजेंसी को शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद एक मैकेनिक खराबी दूर करने पहुंचा। मैकेनिक द्वारा समस्या ठीक करने के प्रयास के दौरान ही अचानक गैस का रिसाव शुरू हो गया और आग लग गई। आग लगने से वहां मौजूद सभी लोग झुलस गए। अनुराग कुमार के अनुसार, उनकी मां (सोनी देवी) की हालत ज्यादा गंभीर है। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। अनुराग कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी कुमारी कंचन वर्ष 2020 से इस जिले में सर्वे अमीन के पद पर कार्यरत हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles