भागलपुर में अपराधियों ने ई-रिक्शा ड्राइवर की हत्या कर दी। लूटपाट के दौरान वारदात को अंजाम दिया गया है। मृतक की पहचान बड़ी गोपालपुर निवासी लक्ष्मण यादव के पुत्र निराला यादव(50) के रूप में हुई है। घटना सबौर थाना क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित महर्षि मेंही आश्रम जाने वाले रास्ते की है। जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम करीब 5 बजे घर से निकले थे, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू की। रात करीब 3 बजे उनकी हत्या की सूचना मिली। जिसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि ई-रिक्शा सड़क से नीचे नाले की ओर उतरा हुआ था, जबकि निराला यादव खून से लथपथ मुंह के बल पड़े हुए थे। ‘सीसीटीवी में कट्टा ले जाते दिखा एक युवक’ मृतक के छोटे भाई रतन यादव ने बताया कि भैया खुद से ई-रिक्शा चलाते थे। किसी भी समय काम के लिए निकल जाते थेदेर रात तक वापस नहीं आने पर उनकी पत्नी ने रात करीब 12 बजे उन्हें फोन किया था। उस समय उन्होंने कहा था, ‘ठीक है, अभी रखो’, जिसके बाद उनसे दोबारा संपर्क नहीं हो सका। पीछे से गोली मारी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है, जिसमें एक युवक को कट्टा लेकर जाते हुए देखा गया है। ‘पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कारण होगा स्पष्ट’ इस संबंध में सबौर थानाध्यक्ष बिट्टू कमल ने बताया कि एक व्यक्ति की हत्या हुई है। फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी कि उसकी मौत गोली लगने से हुई है या किसी धारदार हथियार से हमला किए जाने के कारण। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
भागलपुर में ई-रिक्शा ड्राइवर की हत्या:लूटपाट के दौरान बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, भाई बोला- पीछे से गोली मारी गई है