Sunday, June 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

आज शहर के कई क्षेत्रों में चार से पांच घंटे नहीं रहेगी बिजली

रांची | शहर के बड़े क्षेत्रों में रविवार को घंटों बिजली बाधित रहेगी। सिरमटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर निर्माण के दौरान यूटिलिटी शिफ्टिंग के कारण पथ निर्माण विभाग द्वारा शटडाउन मांगा गया है। इस कारण सुबह 10 से 1 बजे तक बहुबाजार चौक, बसरटोली, कठरटोली एवं इसके आसपास के क्षेत्र में पांच घंटे बिजली नहीं रहेगी। नामकुम 33 केवी नामकुम फीडर सुबह 10 से 12 बजे तक बंद रहेगा। इस अवधि में 33 केवी लाइन की मेंटेनेंस एवं 33 केवी यूजी केबल का काम किया जाएगा। इसके कारण लोअर चुटिया, मकचुंद टोली, सामलोंग, बेल बगान, बानेश्वर नगर, स्वर्णरेखा नगर, केतारी बगान, घाट रोड, नामकुम स्टेशन, तेतरी टोली, जोरार, लोवाडीह चौक, नामकुम इंड्रस्ट्रियल एरिया, नामकुम बाजार, खिजरी, अमेठिया नगर, महुआ टोली, नामकुम बस्ती, चाय बागान, जेयूटी, काली नगर, लॉ कॉलेज, बरगावां, रामपुर, सरवल, लाली, कोचा टोली, तुंबागुटू व आसपास के क्षेत्रों में चार घंटे बिजली नहीं रहेगी। एचएमटीपी स्मार्ट ग्रिड से 33 केवी का नया बे-लाइन चालू करने एवं तुपुदाना के लिए नया ब्रेकर लगाए जाने के कारण सुबह आठ से 10 बजे तक तुपुदाना, हटिया एवं सेक्टर-2 (एचएमटीपी) बिजली सबस्टेशन आंशिक रूप बाधित रहेंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles