मधुबनी में पश्चिम बंगाल पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कैलाश मिश्र को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें शनिवार शाम अरेर और रहिका के बीच रहिका-बेनीपट्टी मुख्य सड़क से पकड़ा गया। कैलाश मिश्र ने हाल ही में संपन्न हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बाली विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। बेनीपट्टी के डीएसपी अमित कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि कैलाश मिश्र के खिलाफ पश्चिम बंगाल में धोखाधड़ी और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े दो से तीन गंभीर मामले दर्ज हैं। इनमें से एक मामले में कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) भी जारी किया था। करोड़ों रुपए के घोटाले का आरोप बंगाल पुलिस के अनुसार, आरोपी कैलाश मिश्र पर पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपए के वित्तीय घोटाले का आरोप है। पुलिस का कहना है कि वह इस अवैध धन को छिपाने के लिए मधुबनी में निवेश कर रहे थे। डीएसपी अमित कुमार ने यह भी बताया कि कैलाश मिश्र की तलाश केवल बंगाल पुलिस ही नहीं, बल्कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी कर रहा था। बंगाल पुलिस ने मधुबनी पुलिस के साथ मिलकर एक रणनीति बनाई और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। आरोपी को ले जाया जाएगा पश्चिम बंगाल कैलाश मिश्र मूल रूप से बेनीपट्टी प्रखंड के अरेर थाना क्षेत्र (अरेर पश्चिम टोला) के निवासी हैं। पश्चिम बंगाल के पूर्व टीएमसी प्रत्याशी की इस गिरफ्तारी के बाद बेनीपट्टी, अरेर सहित पूरे मधुबनी जिले के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में हलचल मच गई है। इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल, पुलिस आगे की कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी कर रही है और आरोपी कैलाश मिश्र को पश्चिम बंगाल ले जाने की तैयारी में जुटी है।
मधुबनी में पश्चिम बंगाल के पूर्व TMC प्रत्याशी गिरफ्तार:कैलाश मिश्र पर करोड़ों रुपए के धोखाधड़ी का आरोप, 3 मामले दर्ज