Saturday, September 19, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कैमूर में स्नेक बाइट से विवाहिता की मौत:पलंग पर सोते समय डंसा, झाड़-फूंक में बीता समय; अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम


कैमूर के भभुआ थाना क्षेत्र के ममहदपुर गांव में सांप के डंसने से 19 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला घर में पलंग पर सो रही थी, इसी दौरान करैत सांप ने उसे डंस लिया। मृतका की पहचान ममहदपुर निवासी अखिलेश कुमार की पत्नी कृष्णावत देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कृष्णावत देवी खाना खाने के बाद घर में पलंग पर सो गई थी। इसी दौरान सांप ने उसे डंस लिया। घटना के समय उसका पति अखिलेश कुमार अपनी मां का इलाज कराने मुगलसराय के एक निजी अस्पताल गया हुआ था। देखें, मौके से आई तस्वीरें… सांप के डंसने के बाद कृष्णावत देवी ने फोन पर पति को घटना की जानकारी दी। अखिलेश कुमार ने तुरंत अपने रिश्तेदारों को घर भेजा, ताकि महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा सके। अस्पताल की जगह झाड़-फूंक के लिए ले गए आरोप है कि रिश्तेदार महिला को तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने के लिए लेकर चले गए। झाड़-फूंक के बाद भी जब महिला की तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित किया सदर अस्पताल पहुंचने तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद कृष्णावत देवी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। विधायक ने परिजनों को दी सांत्वना घटना की जानकारी मिलने पर भभुआ विधायक भरत बिंद भी सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतका के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। मृतका के परिजनों ने जिला प्रशासन से आर्थिक मुआवजा देने की मांग की है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles