![]()
मुजफ्फरपुर शहर में पुलिस ने मसाज सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के नेटवर्क का खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मसाज सेंटर की संचालिका समेत छह महिलाओं को हिरासत में लिया है। सभी की उम्र करीब 25 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। वे जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों की रहने वाली हैं। मामला नगर थाना क्षेत्र के कंपनी बाग रोड स्थित बड़ी कर्बला इलाके का है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले में व्हाट्सएप चैट, कॉल डिटेल्स और बैंक खातों के लेन-देन की जांच की जा रही है। इसके अलावा हिरासत में ली गई महिलाओं के आपराधिक इतिहास का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े मुख्य सरगनाओं और नियमित ग्राहकों की जानकारी भी जुटा रही है। घटना से जुड़ी तस्वीरें… सिलसिलेवार पढ़िए, पूरी खबर… पुलिस को लंबे समय से इस इलाके में मसाज पार्लर की आड़ में अनैतिक काम होने की शिकायतें मिल रही थीं। शनिवार को मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई। इसके बाद जिला सूचना इकाई (DIU), महिला थाना और नगर थाना की संयुक्त टीम ने चिन्हित ठिकाने पर अचानक छापा मारा। पुलिस की कार्रवाई से मौके पर हड़कंप मच गया। शुरुआती पूछताछ और जांच में पता चला कि यह धंधा सोशल मीडिया के जरिए चलाया जा रहा था। ग्राहकों से संपर्क के लिए मुख्य रूप से व्हाट्सएप का इस्तेमाल किया जाता था। चैट के जरिए महिलाओं की तस्वीरें भेजी जाती थीं और रेट तय करने के बाद डील फाइनल होती थी। पुलिस ने मौके से छह मोबाइल फोन जब्त किए हैं। हिरासत में ली गई महिलाओं की उम्र करीब 25 से 35 वर्ष के बीच है और वे जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों की रहने वाली बताई जा रही हैं। कार्रवाई के बाद पुलिस ने मसाज सेंटर को सील कर दिया। मामले में वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (FSL) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस नगर थाना पुलिस जब्त किए गए मोबाइल फोनों की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इनमें मिले व्हाट्सएप चैट, कॉल डिटेल्स और बैंक खातों के लेन-देन की जानकारी खंगाली जा रही है। साथ ही हिरासत में ली गई महिलाओं के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े मुख्य सरगनाओं और नियमित ग्राहकों की जानकारी जुटाने में लगी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर इस मामले में अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।
मुजफ्फरपुर में मसाज सेंटर में देह व्यापार:छापेमारी में संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में, व्हाट्सएप चैट से होती थी डीलिंग
