Sunday, June 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नालंदा में कार-हाईवा के बीच टक्कर, 1 की मौत:ओवरटेक करते वक्त हादसा, गाड़ी में फंसे चालक को जेसीबी से निकाला गया


नालंदा में रविवार की शाम सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हुई है। बताया जा रहा कि कार और हाईवा दोनों बिहार शरीफ से नवादा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कार ओवरटेक कर रही थी और हाईवा से टक्कर हो गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। चालक कार में ही फंसा था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद एनएच पर ट्रैफिक जाम हो गया। हादसे की सूचना के बाद पावापुरी ओपी और गिरियक थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस कार में फंसे चालक को निकालने की कोशिश कर रही थी, पर मुश्किल हो रहा था। जिसके बाद जेसीबी की मदद से कार के क्षतिग्रस्त हिस्से को हटाया गया और चालक को निकाला। घटना पावापुरी ओपी क्षेत्र अंतर्गत एनएच-20 पर होटल अभिलाषा के पास की है। कार चालक की पहचान में जुटी पुलिस
पावापुरी ओपी प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंची थी। मृतक चालक को औपचारिकता के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया है। घटना के बाद हाईवा का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस मृतक कार चालक की पहचान करने में जुटी हुई है और फरार हाईवा चालक की तलाश की जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे कर सड़क से जाम हटा लिया गया है। यातायात सुचारू करा दिया गया है। पुलिस हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles