अरवल जिले में रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में पटना के चार युवकों की जान चली गई। सभी युवक एक कार से लौट रहे थे, तभी 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार में गाड़ी मोड़ पर संतुलन खो बैठा और सीधे नहर में जा गिरा। घटना अरवल-पटना नहर रोड पर गांधी मैदान की है। जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब 11 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि मृतक अरवल के एक विधायक से मुलाकात कर वापस पटना लौट रहे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर नहर में समा गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। मामले से जुड़ी तस्वीरें देखिए… अब जानें पूरी घटना… स्थानीय ग्रामीणों की मदद से वाहन को नहर से बाहर निकाला गया। कार ड्राइवर रोहित तैरकर नहर से बाहर निकल गया, वहीं कार के अंदर फंसे तीन युवकों के शव को गोताखोरों ने बाहर निकाला और चौथे शव को क्रेन से बाहर निकाला गया। सभी को अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें डेड घोषित कर दिया। सभी मृतक पटना के रहने वाले थे। इनमें से तीन की पहचान बिहटा के रिशांक, मनोज और कंकड़बाग के अमन के रूप में हुई है। चौथे मृतक की पहचान की कोशिश जारी है। स्पीड तेज होने के कारण कार का बैलेंस बिगड़ा प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन की रफ्तार काफी अधिक थी। मोड़ पर चालक नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे यह हादसा हुआ। दुर्घटनाग्रस्त कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सदर थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देर रात मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज गति को हादसे की प्रमुख वजह माना जा रहा है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए संवेदनशील मोड़ों पर अतिरिक्त सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।
अरवल में रोड एक्सीडेंट में 4 लोगों की मौत:मोड़ पर बैलेंस बिगड़ने से नहर में गिरा कार, विधायक से मिलने गए थे