Monday, June 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

10 लाख दहेज नहीं मिलने पर पत्नी को छोड़ा:लव मैरिज के बाद दूसरी शादी की तैयारी, शिकायत पर थाने के बाहर महिला पर ब्लेड से हमला


समस्तीपुर में लव मैरिज के बाद पति और ससुराल वाले लड़की को रखने के लिए तैयार नहीं हैं। वे लोग 10 लाख रुपए दहेज मांग रहे हैं। पीड़िता जब ससुराल गई तो उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद वो अपने मायके चली गई। रविवार को जब उसे पता चला कि उसके पति की दूसरी शादी होने वाली है तो वो महिला थाने में शिकायत करने गई। जैसे ही वो थाने से निकली पति, ससुर और भैंसुर एक बाइक से आए और ब्लेड से गले पर हमला कर दिया। पीड़िता का गला कट गया है। जिसके बाद पुलिस वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। स्कूल में पढ़ाई के दौरान मुलाकात हुई थी पीड़िता मुफस्सिल थाने के भुईधारा गांव की यासमीन परवीन है। पीड़िता ने बताया कि पिछले साल 27 जुलाई को मो. तबरेज के साथ लव मैरिज किया था। तबरेज से स्कूल में पढ़ाई के दौरान दोस्ती हुई थी। दोनों एक ही गांव के हैं, इसलिए हमेशा मुलाकात होती थी। दोनों के घर 500 मीटर की दूरी पर है। परिवार के लोग शादी के लिए तैयार नहीं थे। इसलिए हमने घर से भाग कर शादी कर ली। शादी के दो महीने बाद ससुराल गई तो ससुराल वालों ने रखने से इनकार कर दिया। मरे साथ मारपीट की गई।
आवेदन मिलने पर कार्रवाई होगी नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने कहा कि एक महिला को ब्लेड मार कर जख्मी कर दिया गया था। जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का अपने ही पति और भैसूर से विवाद है। अभी आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles