Monday, June 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कुजू में बाइक डिवाइडर से टकराई, तीन युवक घायल:तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होने से हुआ हादसा, दो को लगी गंभीर चोटें


रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र स्थित नया मोड़ चौराहे पर एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में बनवार निवासी आर्यन कुमार, अमर कुमार और विकास कुमार घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। घायलों में अमर कुमार और विकास कुमार को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि आर्यन कुमार को हल्की चोट लगी है। सूचना मिलने पर कुजू पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर थाने ले गई। कुजू पुलिस के सब इंस्पेक्टर ओंकार पाल ने घायलों को रामगढ़ के सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। तीनों अपने घर से निकले थे पुलिस के अनुसार, तीनों युवकों की उम्र 15 से 18 वर्ष के बीच बताई जा रही है और वे सभी नाबालिग हैं। जानकारी मिली है कि तीनों अपने घर से निकले थे और हाईवे पर तेज रफ्तार से जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। यह भी बताया गया है कि इस सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। रामगढ़ जिले में दोपहिया वाहन चालक अक्सर तेज गति से वाहन चलाते देखे जाते हैं। तीन दिन पहले ही पतरातू में तेज रफ्तार के कारण हुए एक अन्य हादसे में दो युवकों की मौत हो गई थी। पुलिस द्वारा समय-समय पर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles