Sunday, September 27, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दुर्गा पूजा से पहले 125 करोड़ की लागत से सुधरेगी हावड़ा की 100 सड़कों की सूरत

दुर्गा पूजा से पहले हावड़ा शहर की सभी जर्जर और बदहाल सड़कों की मरम्मत कर दी जायेगी. इसके लिए 125 करोड़ रुपए आवंटित किये गये हैं. शनिवार को शरत सदन में हावड़ा नगर निगम के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक के बाद नगर व शहरी विकास विभाग की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने यह घोषणा की. इसके बाद उन्होंने शरत सदन के सामने नारियल फोड़कर और पूजा-अर्चना कर सड़क मरम्मत कार्य की शुरुआत की.

‘10 अक्टूबर को महालया से पहले पूरा होगा काम’

इस अवसर पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि शहर की 100 जर्जर सड़कों की सूची बनायी गयी है. मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है. इसके लिए 125 करोड़ रुपए आवंटित किये गये हैं. 10 अक्टूबर को महालया से पहले काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

‘अब कुछ दिनों की बात है, समस्या का होगा समाधान’

मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि यह सही है कि हावड़ा शहर में सड़कों की हालत बहुत बुरी स्थिति में है. लोगों को परेशानी हो रही है. अब कुछ दिनों की बात है. इस समस्या का स्थायी तौर पर निदान कर दिया जायेगा.

निगम चुनाव नहीं होने की वजह से बढ़ी परेशानी : पॉल

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार के दौरान हावड़ा नगर निगम में लंबे समय तक चुनाव नहीं होने के कारण लोग नागरिक सेवाओं से वंचित हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद हावड़ा नगर निगम का चुनाव जल्द ही कराया जायेगा.

ज्ञानेश कुमार पर टिप्पणी से अग्निमित्रा का इनकार

चुनाव कब होगा, इसका फैसला चुनाव आयोग करेगा. कार्यक्रम में मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार किया. उनसे जब सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि इस विषय पर पार्टी के शीर्ष नेता ही प्रतिक्रिया देंगे.

डेंगू के मामलों में आयी है कमी

डेंगू पर अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष डेंगू के मामलों में कमी आयी है. उन्होंने बताया कि अब तक हावड़ा में डेंगू के 139 मरीज सामने आये हैं. हम सबका लक्ष्य इस आंकड़े को शून्य (0) पर लाना है. विकसित देशों में डेंगू नहीं होता, तो हम अपने यहां इसे खत्म क्यों नहीं कर सकते? कार्यक्रम के दौरान अग्निमित्रा पॉल ने डेंगू की रोकथाम को लेकर आयोजित जागरूकता रैली में भी हिस्सा लिया. उनके साथ राज्यमंत्री उमेश राय और विधायक संजय सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

लोकतांत्रिक तरीके से रैली और प्रदर्शन का सबको अधिकार : पॉल

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रस्तावित रैली को लेकर पूछे गये सवाल पर अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को लोकतांत्रिक तरीके से रैली और प्रदर्शन करने का अधिकार है. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी और उनकी पार्टी को बंगाल की जनता ने लंबे समय तक शासन का अवसर दिया, लेकिन उन्होंने काम नहीं किया. अब विरोध-प्रदर्शन करने से कोई विशेष लाभ नहीं होगा.

सड़क पर गाड़ियां ही चलेंगी : मंत्री

बंगाल सरकार की मंत्री अग्निमित्रा ने कहा कि लोग चाहे मुझे जितना भी ट्रोल कर लें, लेकिन जो रास्ता गाड़ी चलने के लिए है, उस पर गाड़ियां ही चलेंगी. फुटपाथ लोगों के चलने के लिए है, उस पर लोग ही चलेंगे. इसे आपको खाली करना ही पड़ेगा.

The post दुर्गा पूजा से पहले 125 करोड़ की लागत से सुधरेगी हावड़ा की 100 सड़कों की सूरत appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles