
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग संबंधी ममता बनर्जी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद शमिक भट्टाचार्य ने उन पर कटाक्ष किया है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- उन्हें (ममता बनर्जी को) जो कहना है और जो करना है, वह करें. उन्हें कोई रोकने वाला नहीं है.
पहले जो गलत काम हुए, उसे सुधार रही भाजपा : शमिक
शमिक भट्टाचार्य शनिवार को डोमजूर में एक कारखाने का उद्घाटन करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक जो कुछ भी गलत काम हुआ है, भाजपा उसे सुधारने की दिशा में काम कर रही है.
‘एक साल में बदल जायेगी बंगाल के उद्योग की तस्वीर’
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया कि पिछले 49 वर्षों से चले आ रहे औद्योगीकरण के सूखे को खत्म करते हुए राज्य में निवेश का माहौल बन रहा है. इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. उन्होंने कहा- एक साल इंतजार कीजिए, राज्य के उद्योग की तस्वीर बदल जायेगी.
ये भी पढ़ें: मोदी सरकार ने बंगाल को दी 83433 करोड़ की परियोजनाएं, शमिक भट्टाचार्य को अश्विनी वैष्णव का जवाब
सपनों को हकीकत में बदलते हैं पीएम मोदी : शमिक
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सपने देखते हैं, सपने दिखाते हैं और उन सपनों को हकीकत में बदलने का काम करते हैं.
ये भी पढ़ें: Gen-Z को अपनी बात रखने की पूरी आजादी देती है भाजपा, खान-पान व्यक्ति की अपनी पसंद : शमिक भट्टाचार्य
The post ममता बनर्जी की ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर बोले शमिक- उनको जो कहना है कहें, उन्हें कोई रोकने वाला नहीं appeared first on Prabhat Khabar.

