Monday, June 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

विवाहिता की मौत, 5 साल पहले हुई थी शादी:दरभंगा में ग्रामीण बोले- मायके के दरवाजे पर छोड़ गए ससुराल वाले


दरभंगा के हायाघाट थाना क्षेत्र के साधोपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। आरोप है कि विवाहिता की सास और ननद उसे बेहोशी की हालत में रविवार देर शाम उसके मायके के दरवाजे पर छोड़ दिया और फरार हो गईं। पड़ोसियों ने उसकी स्थिति देखकर मदद का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। मृतका की पहचान साधोपुर गांव के वार्ड संख्या चार निवासी त्रिवेणी मुखिया की 23 साल की बेटी माला देवी के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब पांच साल पहले बहेड़ी थाना क्षेत्र के जोरजा गांव निवासी रोहित मुखिया के साथ हुई थी। माला एक तीन साल की बेटी की मां थी। जयपुर में रहते हैं पिता सहित 3 भाई मृतका के चाचा राधे मुखिया ने बताया कि माला के पिता और उसके तीनों भाई रोजगार के सिलसिले में जयपुर में रहते हैं। घर पर केवल उसकी बुजुर्ग मां रहती हैं, जो घटना के समय खेत में काम करने गई हुई थीं। उन्होंने बताया कि गांव के लोगों ने माला की सास और ननद को उसे बेहोशी की हालत में घर के सामने एक चौकी पर लिटाकर जाते हुए देखा था। उन्होंने कहा कि परिजन और ग्रामीण माला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इसी दौरान उसकी मौत हो गई। माला के साथ आखिर क्या हुआ, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। वहीं, उसकी तीन साल की बेटी फिलहाल कहां है और किसके पास है, इसकी भी स्पष्ट जानकारी परिजनों को नहीं मिल सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलते ही हायाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। विवाहिता की मौत के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोग मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार भारती ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। उन्होंने कहा कि परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मानते हुए विभिन्न पहलुओं से जांच में जुट गई है। परिजनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles