Monday, June 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोडरमा में जमीन विवाद में व्यक्ति की हत्या:एक सप्ताह में तीसरी घटना, कुएं से मिला शव; रिश्तेदारों पर ही मर्डर का लगा आरोप


कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के जौनपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। आरोप है कि रिश्तेदारों ने ही उसे मारकर कुएं में फेंक दिया। बीते एक सप्ताह में जिले में हत्या की यह तीसरी घटना है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय पंकज चौधरी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बीती रात पंकज चौधरी अपने झोपड़ीनुमा घर में सो रहे थे। उनकी पत्नी और बच्चे पास के एक मकान की छत पर थे। देर रात पड़ोस में रहने वाले सुनील, अनिल, जीतन और उनके परिवार के अन्य सदस्य पंकज के घर पहुंचे। उन्होंने पंकज के साथ मारपीट की और घर का सारा सामान तहस-नहस कर दिया। इसके बाद वे पंकज को पीटते हुए घर से बाहर ले गए, जिसके बाद वह लापता हो गए। सुबह पंकज की पत्नी ने पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। दोपहर करीब 12 बजे पंकज का शव घर से सटे एक कुएं से बरामद किया गया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि सुनील, अनिल, जीतन और उनके परिवार के सदस्यों ने ही पंकज की हत्या कर शव को कुएं में फेंका है। घटना की सूचना मिलते ही डोमचांच थाना प्रभारी अभिमन्यु पड़िहार मौके पर पहुंचे और पंकज के शव को कुएं से बाहर निकलवाया। घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीण जमा हो गए और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 25 वर्ष पूर्व पंकज के पिता अर्जुन चौधरी के निधन के बाद पंकज की मां उसे अपने साथ लेकर रजौली (बिहार) अपने मायके चली गई थी। इसके बाद वे लोग वहीं रहने लगे। इधर 6 माह पूर्व पंकज की मां का निधन हो गया। इसके बाद वह अपनी पत्नी व दो बच्चों को लेकर वापस जानपुर गांव में रहने आ गया था। उसके गांव आने के बाद से ही उसके रिश्तेदार (हिस्सेदार) उक्त सभी लोगों का पंकज के साथ विवाद शुरू हो गया और यह लंबे समय से चल रहा था। वे लोग पंकज को उक्त स्थल पर मकान बनाने का भी लगातार विरोध करते आ रहे थे, जिसके कारण उसे मजबूरन झोपड़ी में ही गुजर बसर करना पड़ रहा था। इधर, मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अभिमन्यु पड़िहार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वे घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिएसदर अस्पताल भेजा जा रहा है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles