Monday, June 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चांदपुरा पंचायत के 7 युवा बिहार पुलिस में चयनित:मुखिया ने समारोह में अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित


बेगूसराय सदर प्रखंड की चांदपुरा पंचायत में बिहार पुलिस में चयनित छह युवकों और एक युवती को सम्मानित किया गया। चांदपुरा पंचायत के मुखिया अरविंद कुमार साह के नेतृत्व में सोमवार को +2 उच्च विद्यालय चांदपुरा परिसर में यह समारोह आयोजित हुआ। सभी सफल अभ्यर्थियों को अंगवस्त्र, बैग और पुष्पमाला देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक, ग्रामीण, महिलाएं, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। सम्मानित होने वालों में अकिता कुमारी, सुजीत कुमार, गौरव कुमार, प्रदूम कुमार, हरेराम कुमार, निशांत कुमार और प्रीतम कुमार शामिल हैं। इन सभी ने कठिन परिस्थितियों, आर्थिक तंगी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बावजूद कड़ी मेहनत और लगन से बिहार पुलिस में सफलता प्राप्त की है। एकमात्र महिला अभ्यर्थी अकिता कुमारी ने ट्यूशन पढ़ाकर अपनी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का खर्च उठाया। वहीं, सुजीत कुमार दिन में टेंट हाउस में मजदूरी करते थे और रात में पढ़ाई करते थे। गौरव कुमार ने कई असफलताओं के बावजूद हार नहीं मानी और अंततः सफलता हासिल की। कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण तब आया जब हरेराम कुमार ने अपने संघर्ष की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी संभालते हुए वे दिन में सब्जी बेचते और रात में पढ़ाई करते थे। कई बार असफल होने के बावजूद, मां के प्रोत्साहन और अपने दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने बिहार पुलिस में स्थान प्राप्त किया। उनकी बातों ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अशोक निषाद ने किया। सरपंच कृष्ण कुमार ने कहा कि इन युवाओं की सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और उनकी संघर्षपूर्ण यात्रा अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी। मुखिया अरविंद कुमार साह ने ऐसे सम्मान समारोहों का उद्देश्य सफल युवाओं का मनोबल बढ़ाना तथा अन्य युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति प्रेरित करना बताया। उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles