Tuesday, June 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

किशनगंज में मूसलाधार बारिश, गर्मी से मिली राहत:कई इलाकों में जलजमाव, बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशान


किशनगंज में सोमवार देर शाम मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर तक तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बाद, शाम होते-होते आसमान में घने बादल छा गए। इसके बाद देर रात तेज गर्जना और आंधी के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। करीब दो घंटे तक लगातार हुई बारिश से जिले का मौसम सुहावना हो गया। इस बारिश ने लोगों को लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत प्रदान की। हालांकि, बारिश के दौरान चली तेज हवाओं और गरज के कारण कई इलाकों में पेड़ों की टहनियां टूटकर गिर गईं। शहर के निचले क्षेत्रों और प्रमुख सड़कों पर जलजमाव की समस्या भी उत्पन्न हो गई, जिससे आवागमन में बाधा आई। आंधी-तूफान के कारण पावर कट तेज आंधी-तूफान के कारण जिले के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कई इलाकों में घंटों तक बिजली गुल रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी से राहत मिलने के बावजूद बिजली न होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। स्थानीय निवासियों के अनुसार, लगभग दो घंटे तक लगातार तेज बारिश हुई, जिसके बाद रुक-रुक कर करीब तीन घंटे तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। मौसम में आए इस बदलाव से किसानों और आम लोगों ने काफी राहत महसूस की है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी जिले में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है। हालांकि, जलजमाव और बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या ने प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles