Tuesday, June 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

17 जून तक झारखंड में मानसून प्रवेश के संकेत:11 जून को 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आज 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी


झारखंड में मानसून के प्रवेश को लेकर अच्छी खबर है। मौसम विभाग के अनुसार 17 जून तक राज्य में मानसून के पहुंचने के संकेत मिल रहे हैं। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और सक्रिय मौसम प्रणालियों के कारण 11 जून से राज्य के मौसम में बदलाव शुरू हो जाएगा। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से बादल छाने, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की गतिविधियां बढ़ेंगी। 12 जून से अगले तीन दिनों तक कई जिलों में तेज आंधी, वज्रपात और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। कई जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट मौसम विभाग ने 11 जून को रांची सहित छह जिलों धनबाद, बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग और रामगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, वज्रपात और मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। वहीं आज राज्य के 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। रांची, खूंटी, गुमला, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, धनबाद और गिरिडीह में मौसम सक्रिय रहेगा। कुछ क्षेत्रों में 200 मिमी तक भारी बारिश का अनुमान है। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी, उमस से बढ़ी परेशानी बारिश की संभावना के बीच राज्य के कई जिलों में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। रांची का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 24 घंटे में 2.6 डिग्री बढ़ा है। मेदिनीनगर में पारा 43.1 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि जमशेदपुर में 41.3 सेल्सियस है। चाईबासा में 40.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। बोकारो में तापमान 37.1 डिग्री रहा। हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश से राहत मिली है, लेकिन उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पश्चिमी जिलों में अभी भी 40 डिग्री से ऊपर तापमान रहने की संभावना है। संथाल के जिलों में मौसम रहेगा सुहाना मौसम विभाग ने वज्रपात और आंधी को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने को कहा गया है। किसानों को भी खेतों में काम करते समय मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है। दूसरी ओर, रांची, दुमका, देवघर, जामताड़ा, साहिबगंज, पाकुड़ और गोड्डा जैसे जिलों में बादल और बारिश के कारण मौसम सुहावना बना रह सकता है। ठंडी हवाओं और रुक-रुक कर बारिश से इन क्षेत्रों में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles