पूर्णिया नगर निगम के विकास के दावों की पोल खोलती एक तस्वीर सामने आई है। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 मरंगा में सड़क की जर्जर स्थिति के कारण रोजाना वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में महापौर के प्रति गहरा आक्रोश है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, सड़क इतनी खराब है कि लोग इस रास्ते से यात्रा करने से बचते हैं। उन्हें हर वक्त जान-माल का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के अभाव में कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है, जिसके लिए नगर निगम के जनप्रतिनिधि जिम्मेदार होंगे। यह सड़क बीते 10 वर्षों से बदहाल स्थिति में है। चुनाव के समय नगर निगम के जनप्रतिनिधियों द्वारा किए गए विकास के दावे यहां विफल होते दिख रहे हैं। स्थानीय पार्षद ऋतुराज यादव ने बताया कि उन्होंने अपने तीन वर्ष के कार्यकाल में दो बार इस सड़क के निर्माण के लिए अनुशंसा की है। हालांकि, नगर निगम और महापौर द्वारा इस सड़क को टेंडर सूची में शामिल नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण क्षेत्रवासियों को वर्षों से खराब सड़क पर गुजर-बसर करना पड़ रहा है। इस संबंध में, नगर निगम के अधिकारी बाबू से सड़क के टेंडर के बारे में पूछा गया। उन्होंने बताया कि अब तक यह सड़क टेंडर सूची में नहीं आई है।
मरंगा वार्ड 8 में वर्षों से सड़क बदहाल:रोज हो रहे हादसे, नगर निगम की अनदेखी से लोगों में भारी आक्रोश