Wednesday, July 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Names of 59,136 ineligible beneficiaries will be removed from the list

.

सरायकेला-खरसावां जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पारदर्शी और पात्र लाभुकों तक सीमित रखने के लिए आपूर्ति विभाग ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले के 59,136 अयोग्य राशन कार्डधारियों के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं। दो चरणों में कराए गए व्यापक सर्वेक्षण में अपात्र लाभुकों की पहचान की गई है। विभाग का मानना है कि इस कार्रवाई से सरकारी अनाज का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचेगा, जबकि अपात्र लाभ लेने वालों पर आगे कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। जिला आपूर्ति विभाग द्वारा अयोग्य राशन कार्डधारियों की पहचान के लिए दो चरणों में सर्वे कराया गया। पहले चरण में 52,948 तथा दूसरे चरण में 6,188 अपात्र लाभुकों की पहचान की गई। इस प्रकार कुल 59,136 राशन कार्डधारियों के नाम सूची से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार यह जिले में अब तक की सबसे बड़ी राशन कार्ड सत्यापन कार्रवाई मानी जा रही है। सर्वेक्षण के अनुसार सबसे अधिक 16,876 अयोग्य राशन कार्डधारी आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में मिले हैं। इसके बाद चांडिल प्रखंड में 7,245, गम्हरिया प्रखंड में 7,228 और खरसावां प्रखंड में 5,427 लाभुकों के नाम हटाए जा रहे हैं। वहीं सबसे कम 590 अयोग्य राशन कार्डधारियों की पहचान सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में हुई है।

^अयोग्य राशन कार्डधारी स्वयं आगे आकर अपना नाम सूची से हटवा लें। यदि विभागीय सर्वेक्षण में अपात्र पाए जाते हैं तो नियमानुसार उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। विभाग द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर गहन सर्वेक्षण लगातार जारी है, ताकि केवल पात्र परिवारों को ही सरकारी खाद्यान्न का लाभ मिल सके। – पुष्कर सिंह मुंडा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावां

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles