Tuesday, June 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Hazaribagh Youth Shot Dead | Car Puncture, Criminals Attack

हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत करसो पुल के समीप अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान हजारीबाग शहर के ओकनी निवासी विक्की सोनी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, विक्की सोनी अपने एक मित्र के साथ केदारनाथ त

.

उनके मित्र अभिषेक कुमार उपाध्याय ने बताया कि वे विक्की को कोडरमा रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहे थे, जहां से उन्हें ट्रेन पकड़नी थी। इसी दौरान करसो पुल के पास उनकी कार का टायर अचानक पंचर हो गया। दोनों सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर टायर बदलने लगे, तभी यह वारदात हो गई।

घटना से जुड़ी तस्वीरें देखें…

जिस कार से स्टेशन जा रहे थे उसी में अपराधियों ने गोली मार दी।

जिस कार से स्टेशन जा रहे थे उसी में अपराधियों ने गोली मार दी।

बाइक सवार अपराधियों ने गले में गोली मारी। मौके पर ही मौत हो गई।

बाइक सवार अपराधियों ने गले में गोली मारी। मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की खबर मिलते ही परिजन भी घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था।

घटना की खबर मिलते ही परिजन भी घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था।

अपराधियों ने गर्दन में मारी गोली, मौके पर ही मौत

अभिषेक के अनुसार, टायर बदलने के दौरान अचानक मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे। बिना किसी बातचीत या विवाद के विक्की सोनी को निशाना बनाते हुए उनकी गर्दन में गोली मार दी। गोली लगते ही विक्की गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए।

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। हालांकि जब तक पुलिस पहुंची, तब तक विक्की सोनी की मौत हो चुकी थी। घटना की खबर मिलते ही परिजन भी घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने इस घटना पर आक्रोश जताते हुए अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बरही भेज दिया गया है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बरही भेज दिया गया है।

पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही

घटना की सूचना मिलते ही बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि हत्या के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बरही भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles