Friday, September 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Nalanda Bank Strike | 5-Day Banking Demand Halts Services

.

बैंक हड़ताल से नालंदा में सेवाएं ठप, 5-Day बैंकिंग और PLI में समानता की मांग

नालंदा में बैंक हड़ताल, 5-Day बैंकिंग लागू करने और PLI विसंगति दूर करने की मांग

बैंकों पर लटके ताले, नालंदा में चेक क्लीयरेंस-नकद जमा-निकासी समेत कामकाज ठप

5-Day बैंकिंग और समान PLI की मांग पर नालंदा में बैंक अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल पर

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर शुक्रवार को नालंदा में भी बैंक अधिकारी और कर्मचारी एकदिवसीय हड़ताल पर रहे। बैंकों में ताले लटके रहने से सामान्य बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह चरमरा गईं। चेक क्लीयरेंस, नकद जमा-निकासी और ड्राफ्ट जैसे वित्तीय काम ठप होने से आम उपभोक्ताओं और कारोबारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

हड़ताल का मुख्य केंद्र परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव में असमानता को दूर करना और वर्षों से लंबित 5-Day बैंकिंग (सप्ताह में पांच कार्यदिवस) को तुरंत लागू कराना रहा।

यूनियन प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि वर्तमान व्यवस्था में स्केल-1 से स्केल-3 तक के अधिकारियों और उससे ऊपर के पदों के पीएलआई वितरण में भारी विसंगतियां हैं, जिसे खत्म कर एक समान और न्यायसंगत नीति बनाई जाए।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले किया प्रदर्शन।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले किया प्रदर्शन।

मांगें न मानीं तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन बंदी

आंदोलनकारियों ने केंद्र सरकार और बैंक प्रबंधन को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और आक्रामक रूप दिया जाएगा। यूनियन ने रणनीति की घोषणा करते हुए बताया कि 26 से 28 सितंबर तक तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल रहेगी। इसके अलावा 26 अक्टूबर से मांगों पर सकारात्मक निर्णय न आने पर अनिश्चितकालीन राष्ट्रव्यापी हड़ताल होगा।

सड़क पर उतरे बैंककर्मी।

सड़क पर उतरे बैंककर्मी।

हड़ताल में ये रहे मौजूद

बिहारशरीफ में हड़ताल को सफल बनाने में ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन सहित विभिन्न यूनियनों के प्रतिनिधियों ने अहम भूमिका निभाई। इस दौरान कॉमरेड जितेंद्र कुमार, कॉमरेड शशिकांत कुमार, कॉमरेड रितेश कुमार सिंह, कॉमरेड नीरज कुमार, कॉमरेड अमित कुमार, कॉमरेड दिवाकर कुमार, कॉमरेड शुभम कुमार, कॉमरेड आशुतोष कुमार, कॉमरेड विशाल कुमार एवं कॉमरेड अजीत कुमार सहित दर्जनों बैंक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। नेताओं ने एक सुर में कहा कि सम्मानजनक कार्य-परिस्थितियों और अधिकारों की प्राप्ति तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles