Friday, September 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

डीजीपी ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू को दी श्रद्धांजलि:गिरिडीह में 17 सितंबर के श्राद्धकर्म की सुरक्षा जांची, अधिकारियों को दिए निर्देश


झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा शुक्रवार को गिरिडीह पहुंचीं। उन्होंने दिवंगत मंत्री और गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। डीजीपी ने मंत्री की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान डीजीपी ने शोक में डूबे परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और अपनी संवेदनाएं जताईं। डीजीपी ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का जाना झारखंड के लिए एक बड़ी क्षति है। दुख की इस घड़ी में पुलिस प्रशासन पूरी तरह परिवार के साथ है। श्राद्धकर्म 17 सितंबर को होगा डीजीपी ने बताया कि दिवंगत मंत्री का श्राद्धकर्म 17 सितंबर को होगा। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने कहा कि डीआईजी और एसपी समेत जिले के बड़े पुलिस अधिकारी लगातार सुरक्षा व्यवस्था की जांच कर रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि श्राद्धकर्म के दौरान सुरक्षा के पूरे इंतजाम होंगे। कार्यक्रम वाली जगह और आसपास के इलाकों में काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। भीड़ को कंट्रोल करने और ट्रैफिक व्यवस्था पर भी खास ध्यान दिया जाएगा, ताकि कार्यक्रम शांति से पूरा हो सके। गिरिडीह पहुंचने पर जिले के बड़े पुलिस अधिकारियों ने डीजीपी का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने जिले की कानून-व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। साथ ही, श्राद्धकर्म कार्यक्रम की तैयारियों की भी जांच की। डीजीपी के दौरे को लेकर पुलिस विभाग पूरी तरह एक्टिव दिखा। सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्रों में दुख का माहौल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles