Friday, September 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

देवघर में अवैध हथियार खरीदने आया युवक गिरफ्तार:कोरियासा मैदान से कार्बाइन मशीन गन बरामद, रहा है आपराधिक रिकॉर्ड


देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार खरीदने की कोशिश कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक कार्बाइन मशीन गन (सीएमजी), दो मैगजीन और एक कीपैड मोबाइल फोन बरामद किया है। इस मामले में कुंडा थाना में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसपी प्रवीन पुष्कर ने बताया कि पुलिस को 10 सितंबर को सूचना मिली थी कि कुंडा थाना क्षेत्र के कोरियासा मैदान के आसपास कुछ अपराधी हथियारों की तस्करी करते हैं और अवैध हथियार खरीदने की फिराक में हैं। इस जानकारी के आधार पर पुलिस टीम बनाई गई और इलाके में छापेमारी शुरू की गई। छापेमारी के दौरान कोरियासा मैदान के पास एक जगह की घेराबंदी की गई। वहां से भाग रहे एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के रोहिणी परमेश्वर चौक निवासी सूरज कुमार सिंह (28) के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर सूरज के शरीर के बाईं ओर गंजी के अंदर छिपाकर रखी कार्बाइन मशीन गन मिली। इसके साथ दो मैगजीन और एक आई-टेल कंपनी का कीपैड मोबाइल भी बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, सूरज कुमार सिंह का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वह 2019 में देविपुर थाना में दर्ज लूट के एक मामले में आरोपी था। इसके अलावा, वह बांका के उत्पाद थाना से जुड़े अवैध शराब परिवहन के एक मामले में भी जेल जा चुका है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles