जामताड़ा पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी अमित रविदास के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने कार्रवाई की। टीम ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के तेतुलबंधा गांव स्थित सुनसान झाड़ी क्षेत्र में छापेमारी कर तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। साइबर अपराध थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में गठित छापामारी दल ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को मौके से पकड़ा। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान महेंद्र कुमार मंडल (28), टिंकु कुमार मंडल (26 वर्ष) और विकास कुमार मंडल (24) के रूप में हुई है। ये सभी करमाटांड़ थाना क्षेत्र के धरूवाडीह गांव के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से 7 मोबाइल फोन और 9 सिम कार्ड बरामद किए हैं। इस मामले में साइबर अपराध थाना में कांड संख्या 34/26 दर्ज कर विभिन्न धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी शम्भू कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधी बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड बंद होने या नया कार्ड जारी कराने का झांसा देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। इसके अलावा, आरोपी गूगल पर विभिन्न कंपनियों और बैंकों के फर्जी कस्टमर केयर नंबर अपलोड कर लोगों से संपर्क स्थापित करते थे। एसपी ने आगे बताया कि आरोपी लोगों को APK फाइल डाउनलोड करवाकर उनके मोबाइल और बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी हासिल कर लेते थे। इस जानकारी का उपयोग कर वे क्रेडिट कार्ड और बैंक खातों से अवैध निकासी कर साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी महेंद्र कुमार मंडल का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। वह पहले भी जेल जा चुका है और साइबर अपराध थाना, जामताड़ा के कांड संख्या 62/21 में भी आरोप पत्रित है।
जामताड़ा पुलिस ने तीन साइबर ठगों को दबोचा:फर्जी कस्टमर केयर और एप फाइल से करते थे ठगी, मोबाइल बरामद