Tuesday, June 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

लखीसराय में आंधी-बारिश से बदला मौसम:टेम्प्रेचर गिरा, फसलों के लिए फायदेमंद प्री-मानसून रेन


लखीसराय जिले में मंगलवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं, घने बादलों और बारिश ने भीषण गर्मी तथा उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत पहुंचाई। इस बदलाव से जिले का वातावरण सुहाना हो गया और तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। दोपहर करीब 2 बजे के बाद आसमान में काले बादल छाने लगे और देखते ही देखते तेज हवा चलने लगी। कुछ ही देर में जिले के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो गई। कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई, जबकि कुछ स्थानों पर केवल हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। तेज हवा, बारिश और वज्रपात की संभावना जताई थी ग्रामीण इलाकों में बारिश का असर अपेक्षाकृत अधिक देखने को मिला। तेज आंधी के कारण कई स्थानों पर बादल तेजी से आगे बढ़ गए, जिससे बारिश का प्रभाव एक समान नहीं रहा। मौसम विभाग ने पहले ही जिले में तेज हवा, बारिश और वज्रपात की संभावना जताई थी, जिसके अनुरूप ही दोपहर बाद मौसम में परिवर्तन हुआ। राहत की बात यह रही कि जिले के किसी भी हिस्से से वज्रपात, पेड़ गिरने या अन्य किसी प्रकार के बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली। बारिश के बाद सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही बढ़ गई। शाम के समय मौसम सुहाना होने के कारण लोग घरों से बाहर निकलकर ठंडी हवा का आनंद लेते दिखाई दिए। बारिश फसलों के लिए फायदेमंद चाय और नाश्ते की दुकानों पर भी लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि मौसम में आया यह बदलाव गर्मी से राहत देने वाला साबित हुआ है। किसानों ने भी इस बारिश को फसलों के लिए लाभकारी बताया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में भी जिले में आंशिक बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles