Tuesday, June 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

ममता बनर्जी को तगड़ा झटका, राहत सामग्री चोरी के आरोप में पूर्व मंत्री उज्ज्वल विश्वास गिरफ्तार, भीड़ ने घर पर पत्थर-अंडे फेंके

ममता बनर्जी को तगड़ा झटका, राहत सामग्री चोरी के आरोप में पूर्व मंत्री उज्ज्वल विश्वास गिरफ्तार, भीड़ ने घर पर पत्थर-अंडे फेंके

नदिया से श्यामू रजक की रिपोर्ट

Former TMC Minister Ujjal Biswas Arrested: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुश्किलें थमने का नाम ही नहीं ले रहीं. एक ओर पार्टी के विधायकों और सांसदों ने बगावत कर रखी है, तो दूसरी तरफ पुलिस टीएमसी नेताओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. नदिया जिले के कल्याणी से बंगाल सरकार के पूर्व मंत्री उज्ज्वल विश्वास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

कृष्णानगर से हुई उज्ज्वल की गिरफ्तारी

तृणमूल कांग्रेस के बड़े नेता उज्ज्वल विश्वास को मंगलवार की रात को नदिया जिले के कृष्णानगर स्थित उनके आवास से पुलिस ने गिरफ्तार किया. उन पर सरकारी राहत सामग्री (जैसे तिरपाल, कंबल आदि) को अवैध रूप से जमा करने का आरोप है.

भीड़ का गुस्सा फूटा, जमकर की तोड़फोड़

उनके घर पर भारी मात्रा में सरकारी राहत सामग्री बरामद होने की सूचना पर स्थानीय लोगों और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थकों का गुस्सा फूट पड़ा. उग्र भीड़ ने पूर्व मंत्री के घर पर धावा बोल दिया. जमकर तोड़फोड़ की और उन पर अंडे भी फेंके.

इसे भी पढ़ें : गिरफ्तारी से बचने के लिए साड़ियों में छिपे तृणमूल नेता ब्रह्मानंद चक्रवर्ती, ‘कट मनी’ लेने का है आरोप

गहन पूछताछ के बाद हुई पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी

हंगामा बढ़ता देख कृष्णानगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. स्थानीय लोगों द्वारा लगातार गिरफ्तारी की मांग के बीच पुलिस ने पहले उन्हें हिरासत में लिया. इसके बाद गहन पूछताछ की और घर से भारी मात्रा में राहत सामग्री जब्त करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Former TMC Minister Ujjal Biswas Arrested: विश्वास ने आरोपों को किया खारिज

पूर्व मंत्री उज्ज्वल विश्वास ने सभी आरोपों को खारिज किया. उन्होंने कहा कि जो कुछ भी उनके घर से बरामद हुए हैं, वह चीजें उन्हें ईद के त्योहार के लिए मिली थी. चुनाव और अन्य व्यस्तताओं के कारण उसे बांटा नहीं जा सका था.

उज्ज्वल बोले- प्रशासन को लौटाने वाला था सामान

पूर्व साइंस एंड टेक्नोलॉजी मिनिस्टर विश्वास ने दावा किया कि वह इसे प्रशासन को वापस लौटाने की योजना बना रहे थे. दूसरी ओर, विपक्षी दलों ने इसे सरकारी अनाज और राहत सामग्री की भारी धांधली और भ्रष्टाचार का एक और बड़ा मामला करार दिया है.

इसे भी पढ़ें

जहांगीर खान की गिरफ्तारी के बाद दफ्तर में तोड़फोड़, मिला राहत सामग्री का गुप्त भंडार

‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में फूट-फूटकर रोने लगीं ममता बनर्जी! कहा- अपनों की गद्दारी ने कहीं का नहीं छोड़ा

यूसुफ पठान पर भड़कीं महुआ मोईत्रा, कहा- अमित शाह के बुलावे पर दिल्ली भागे? शर्म करो, थोड़ी हिम्मत दिखाओ

बंगाल में कटमनी पर जगह-जगह बवाल, कूचबिहार में खटिया के नीचे छिपे तृणमूल नेता गिरफ्तार

The post ममता बनर्जी को तगड़ा झटका, राहत सामग्री चोरी के आरोप में पूर्व मंत्री उज्ज्वल विश्वास गिरफ्तार, भीड़ ने घर पर पत्थर-अंडे फेंके appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles