Tuesday, June 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बालूमाथ-पांकी मार्ग पर हाइवा से वृद्ध की मौत:सड़क पार करते वक्त हुई घटना, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम


लातेहार जिले के बालूमाथ-पांकी मुख्य मार्ग पर झाबर ग्राम स्थित बिरहोर टोला के पास बीती रात एक सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध की मौत हो गई। इस घटना के बाद मंगलवार को आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। मृतक की पहचान 60 वर्षीय इंद्रदेव बिरहोर के रूप में हुई है, जो झाबर के बिरहोर टोला के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, इंद्रदेव रात में पानी लाने के लिए सड़क पार कर रहे थे। वापस लौटते समय सड़क किनारे खड़े उन्हें एक तेज रफ्तार हाइवा ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल वृद्ध को तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने मंगलवार को दुर्घटनास्थल के पास बालूमाथ-पांकी मार्ग को जाम कर दिया। मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा देने की मांग सड़क जाम के कारण दोनों ओर सैकड़ों छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीण मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा देने और इस मार्ग पर हाइवा वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने या वैकल्पिक मार्ग से संचालन कराने की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर बालूमाथ थाना के प्रभारी अमित कुमार जाम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों और परिजनों से बातचीत कर सड़क जाम समाप्त करने की अपील की, लेकिन परिजन और ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अड़े रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles