Wednesday, June 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अज्ञात गाड़ी की टक्कर से युवक की मौत:मोतिहारी में रोड क्रॉस करते समय हुआ एक्सीडेंट, 2 अन्य लोग घायल


मोतिहारी के बंजरिया प्रखंड स्थित एनएच-28 पर मंगलवार को दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। शंकर ढाबा के समीप एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पैदल जा रहे एक युवक की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य घटना में अज्ञात कार की टक्कर से दो लोग घायल हो गए। मृतक युवक की पहचान बंजरिया थाना क्षेत्र के 20 वर्षीय लाल बहादुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह सड़क पार कर रहा था और उसके हाथ में सब्जी का थैला था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा घटना की सूचना मिलते ही बंजरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बंजरिया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और अज्ञात वाहन की पहचान के लिए जांच जारी है। चलाहा बाजार में सब्जी खरीदने आए थे दूसरी घटना में अज्ञात कार की टक्कर से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये दोनों मझरिया गांव के निवासी हैं और चलाहा बाजार में सब्जी खरीदने आए थे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है। अज्ञात वाहनों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles