Wednesday, June 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गैरेज संचालक हत्या मामला,25 दिन बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं:भाकपा माले के नेताओं ने परिजनों से की मुलाकात, कहा- 22 जून को ताजपुर थाना का घेराव होगा


समस्तीपुर के ताजपुर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल मिस्त्री संजीव कुमार सहनी की हत्या हुई थी। इसके 25 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस मामले में ग्रामीणों और भाकपा माले कार्यकर्ताओं में आक्रोश बढ़ रहा है। बुधवार को ताजपुर नगर परिषद के वार्ड संख्या-27 स्थित मोतीपुर गांव में मृतक के आवास पर एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 22 जून को ताजपुर थाना का घेराव करने का निर्णय लिया गया। माले नेताओं ने पुलिस प्रशासन पर लापराही का लगाया आरोप बैठक में मौजूद ग्रामीणों और भाकपा माले नेताओं ने पुलिस प्रशासन पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि हत्या की घटना को लगभग एक महीना होने जा रहा है, लेकिन पुलिस अब तक न तो हत्यारों को गिरफ्तार कर सकी है और न ही मामले का खुलासा कर पाई है। इससे मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी है। भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि घटना के बाद थानाध्यक्ष और पुलिस उपाधीक्षक ने चार दिनों के भीतर अपराधियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक उस आश्वासन पर कोई कार्रवाई दिखाई नहीं दी। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पुलिस के पास मृतक का मोबाइल और कई महत्वपूर्ण तथ्य मौजूद हैं, तो फिर हत्यारों की गिरफ्तारी में देरी क्यों हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि 15 मई को ताजपुर के गांधी चौक स्थित रमजान अली स्कूल के पास मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने संजीव कुमार सहनी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनकी गैरेज पर ही हत्या कर दी थी। मामले में मृतक के पिता देवकी सहनी के बयान पर ताजपुर थाना में कांड संख्या 98/26 दर्ज कराया गया था। बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि ताजपुर थाना क्षेत्र में हत्या और अन्य आपराधिक घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। सोना चोरी सहित कई मामलों में पुलिस अपराधियों तक पहुंचने में विफल रही है, जिससे अपराधियों का मनोबल बढ़ा है। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र में जनआंदोलन और तेज किया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 22 जून को भाकपा माले के नेतृत्व में महागठबंधन से जुड़े दलों के कार्यकर्ता, ग्रामीण और सामाजिक संगठन ताजपुर थाना का घेराव करेंगे। आंदोलन के माध्यम से हत्यारों की गिरफ्तारी, मृतक परिवार को उचित मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई जाएगी। बैठक में भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रखंड कमेटी सदस्य ललन दास, जितेंद्र कुमार सहनी, मृतक के पिता देवकी सहनी, पत्नी रवीना देवी, भाई सुशील सहनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि न्याय मिलने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles