पिपरवार (चतरा)। पिपरवार थाना क्षेत्र के सपही नदी में बालू के नीचे दबा मिला युवती का शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में सूरज कुमार (19), पवन महतो (21), राहुल भुंईया (19), और रोहित कुमार महतो (19) शामिल हैं। टंडवा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभात रंजन बरवार के अनुसार, 6 जून 2026 को सपही नदी में एक युवती का शव बालू में दबा मिला था। सूचना मिलने के बाद विशेष छापेमारी दल का गठन कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान घटनास्थल की घेराबंदी की गई और एफएसएल) की टीम को बुलाया गया। एफएसएल की जांच और स्थानीय स्तर पर जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर मृतका की पहचान रांची जिले के रातू थाना क्षेत्र निवासी के रूप में हुई। जांच में पता चला कि मृतका का खलारी थाना क्षेत्र के मनातू गांव निवासी सूरज कुमार से प्रेम संबंध था। पुलिस के अनुसार, 1 और 2 जून की रात आरोपियों ने युवती को मेला दिखाने के बहाने पंडरिया जंगल ले गए। वहां सूरज कुमार के अन्य साथियों राहुल मुंडा और रोहित कुमार महतो ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने चाकू और ईंट से हमला कर उसकी हत्या कर दी और शव को सपही नदी के बालू में दबा दिया।
गैंगरेप और हत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार:प्रेमी मेला के बहाने युवती को ले गया था जंगल में, शव को नदी के बालू में दबा दिया था