Wednesday, June 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सीतामढ़ी एसपी ने थानाध्यक्ष को किया सस्पेंड:हत्या और लूट मामलों में लापरवाही पर कार्रवाई, पुलिस मुख्यालय अटैच


सीतामढ़ी एसपी अमित रंजन ने कन्हौली थानाध्यक्ष बीरबल कुशवाहा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई हत्या, लूट और सड़क दुर्घटना सहित गंभीर आपराधिक घटनाओं में लापरवाही बरतने के आरोप में की गई है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कन्हौली थाना क्षेत्र में हाल ही में कई गंभीर वारदातें हुई हैं। इनमें 21 मई को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या और 1 जून को भारत-नेपाल सीमा के नेशनल हाईवे पर एक व्यापारी से हथियार के बल पर करीब 2.70 लाख रुपये और मोबाइल फोन की लूट शामिल है। सतर्कता, निगरानी और अपराध नियंत्रण का अभाव दिखा इसके अतिरिक्त, 2 जून को कन्हौली थाना क्षेत्र के बगहा में दो मुस्लिम युवकों की बाइक से एक हिंदू युवक को चोट लगने की घटना हुई थी। इस मामले की सूचना वरीय पुलिस अधिकारियों को नहीं दी गई थी। एसपी अमित रंजन ने बताया कि थाना क्षेत्र में अपेक्षित सतर्कता, निगरानी, अपराध नियंत्रण और प्रभावी पुलिस कार्रवाई का अभाव दिखा। लगातार घटनाओं के बावजूद अपराध नियंत्रण में अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में गंभीर लापरवाही के कारण थानाध्यक्ष के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई आवश्यक हो गई थी। निलंबन अवधि के दौरान बीरबल कुशवाहा का मुख्यालय पुलिस केंद्र, सीतामढ़ी रहेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles