Wednesday, June 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

आदिवासी छात्र संघ ने भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प


भगवान बिरसा मुंडा के 126वें शहादत दिवस पर मंगलवार को रांची स्थित बिरसा मुंडा जेल मोड़ पार्क में आदिवासी छात्र संघ झारखंड की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। संघ के केंद्रीय अध्यक्ष सुशील उरांव के नेतृत्व में पदाधिकारियों और सदस्यों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष सुशील उरांव और रांची विश्वविद्यालय अध्यक्ष मनोज उरांव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष केवल आदिवासी समाज तक सीमित नहीं था, बल्कि शोषण, अन्याय और दमन के विरुद्ध पूरे देश के लिए प्रेरणादायक है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा के बताए मार्ग पर चलने की प्रतिबद्धता जताई। मौके पर रांची जिला अध्यक्ष राजू उरांव, डीएसपीएमयू अध्यक्ष विवेक तिर्की, यदुवंश छात्रावास प्रमुख प्रकाश भगत, मांडर कॉलेज के पूर्व सचिव सह कंजिया पंचायत समिति सदस्य संदीप उरांव, प्रवीण उरांव, मनीष उरांव, सोनू उरांव, बबलू उरांव आदि उपस्थित थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles