मेरी बहन का पड़ोसी युवक अनीश से 2 साल से अफेयर चल रहा था। मुझे यह रिश्ता मंजूर नहीं था, इसलिए मैंने उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद मैंने अनीश के भाई को गुमराह करने के लिए अनजान नंबर से वॉट्सएप मैसेज भी भेजा था। इसमें लिखा- ‘तुम्हारे भाई का मेरी बहन से चक्कर था। हमलोग उसे काफी दिनों से समझा रहे थे, लेकिन वह नहीं मान रहा था। उल्टा उसने हमें धमकी दी और कहा कि आप मेरे बीच से हट जाइए। हम दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करेंगे। इसलिए हमने उसे मरवा कर खेत (चंवर) में फेंक दिया। दोबारा किसी राजपूत की बेटी को छेड़ने की कोशिश मत करना।’ ये कहना है आरोपी दीपक कुमार का,जिसकी बहन का मृतक के साथ अफेयर चल रहा था। मृतक की पहचान सुहागपुर गांव निवासी अनीश कुमार (23) के रूप में हुई है। गोपालगंज में गर्लफ्रेंड के भाई ने उसके बॉयफ्रेंड की चाकू गोदकर हत्या कर दी। मर्डर के बाद उसे घर से करीब 6KM दूर पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया था। घटना के 12 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसके बाद आरोपी ने अपना जूर्म कबूला है। अब घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए… 2024 में हुई थी पहली बार मुलाकात आरोपी दीपक ने बताया, मेरी बहन ग्रेजुएशन कर रही है। इसी दौरान कॉलेज आने-जाने वक्त पड़ोस के रहने वाले अनीश की उससे मुलाकात हुई। अनीश दोस्तों के साथ पूरे दिन सड़कों पर घूमता रहता था। इसकी वजह से मेरे घरवाले उसे पसंद नहीं करते थे। लगातार 3 महीने तक पीछा करने के बाद मेरी बहन ने उससे बात शुरू की। दोनों ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट एक दूसरे से शेयर किया। 2024 से दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर बातचीत हो रही थी। धीरे-धीरे ये बातचीत प्यार में बदल गई। कॉलेज आने-जाने के दौरान दोनों की हुई थी मुलाकात 2024 के जुलाई से मेरी बहन ट्यूशन और कोचिंग के बहाने अक्सर उससे मिलने जाया करती थी। साल 2025 के दिसंबर में एक दिन मैंने उसे अनिश और अपनी बहन को सड़क पर मिलते हुए देखा था। इस दौरान मैंने दोनों को समझाया कि ये सब बंद कर दो। दोनों के बीच कुछ नहीं हो सकता है। इस दौरान मेरी बहन डर गई। वो मेरे साथ बाइक पर बैठकर घर आ गई। उसके बाद भी मैंने उसे घर पर अच्छे से समझाया। वो तुम्हारे लायक लड़का नहीं है, तुम पढ़ी-लिखी हो…वो सिर्फ सड़कों पर घूमते रहता है। इसके बाद मेरी बहन ने मुझसे कहा, भइया आज के बाद मैं उससे बात नहीं करूंगी। 3-4 दिन तक मैं उसे कॉलेज तक छोड़ने गया, लेकिन अनिश मुझे कहीं नहीं दिखा। फिर मेरी बहन अकेले कॉलेज जाने लगी। कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन 20 दिन बाद फिर से मुझे जानकारी मिली की वो अनिश से मिल रही है। अनिश ने कहा- हम दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं इसके बाद मैंने सोचा एक बार अनिश से अच्छे से बात किया जाए। उसे बहन से दूर रहने के लिए बोलेंगे। मैंने 2026 के जनवरी में उसे समझाया कि मेरी बहन से दूर हो जाओ। वो तुमसे बहुत ज्यादा अच्छी है। उसको अपने जाल में मत फंसाओ। इसपर उसने कहा, हम दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। तुम हमारे प्यार के बीच में मत आओ। तुम मेरे दोस्त हो दोस्त की तरह रहो…अगर ज्यादा जिद्द की तो उसे भगाकर मंदिर में उससे शादी कर लेंगे। ये बात सुनते ही मैं हैरान हो गया। मैं डर गया कि मेरे घरवालों की इज्जत मिट्टी में मिल जाएगी। इसकी वजह से मैंने अनिश के हत्या की साजिश रची। मैंने सोचा अनिश से अच्छी दोस्ती कर उसकी हत्या कर दूंगा। चाकू से 7-8 बार वार कर मार डाला घटना वाले दिन रविवार शाम (7 जून) को मैं बाइक लेकर उसके घर पर गया। मैंने अनीश को पुकारा और घूमने के बहाने अपने साथ लेकर चले गए। इसके बाद घर से करीब 6KM दूर उसे खेत की तरफ ले गया। वहां धमकी दी कि मेरी बहन को छोड़ दो वरना जान से मार दूंगा। इसपर अनिश मुझसे लड़ना शुरू कर दिया। मैंने अपने पॉकेट से चाकू निकाला और उसके गले पर करीब 4-5 बार चाकू मारा। इसके बाद उसे जमीन पर गिराकर गला रेता और मार डाला। इसके बाद उसके शव को बाइक पर लाधकर एक खेत में ले गया। वहां गड्ढे में शव को दफना दिया। अगल-बगल ईंटें रख दी। इसके बाद शव को वहीं पर छोड़कर अपने घर लौट आया। इसके बाद मैंने अनिश के भाई मुकेश कुमार को अनजान नंबर से एक वॉट्सएप मैसेज भेजा। मैसेज में मैंने अपना नाम विनोद कुमार राजपूत बताया। इसके बाद मैसेज में लिखा था, “तुम्हारे भाई का मेरी बहन से चक्कर था। हम लोग उसे काफी दिनों से समझा रहे थे, लेकिन वह नहीं मान रहा था। उल्टा उसने हमें धमकी दी और कहा कि आप मेरे बीच से हट जाइए। हम दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करेंगे। इसलिए हमने उसे मरवा कर खेत (चंवर) में फेंक दिया। दोबारा किसी राजपूत की बेटी को छेड़ने की कोशिश मत करना।” ये मैसेज मैंने इसी वजह से की ताकि उसका शक मुझपर से हटकर किसी और व्यक्ति पर चला जाए। परिजन बोले- प्रेम संबंध नहीं, जमीन विवाद भी हो सकता है कारण हालांकि मृतक के भाई मुकेश कुमार ने प्रेम संबंध की बात से इनकार किया है। उनका कहना है कि अनीश का किसी लड़की से कोई संबंध नहीं था। उन्होंने कहा कि सिर्फ मैसेज भेज देने से यह साबित नहीं होता कि मामला प्रेम प्रसंग का है। उन्होंने आशंका जताई कि पुराना जमीन विवाद भी हत्या की वजह हो सकता है। पुलिस बोली- सभी एंगल से जांच जारी हथुआ डीएसपी आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच की। इसके बाद घटना वाले दिन से पड़ोस का रहने वाला दीपक भी गायब था। उसकी छानबीन करने पर वो अपने एक दोस्त के घर पर मिला। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उसने अपना जुर्म कबूला है।
भाई का कबूलनामा-बहन से दूर नहीं हुआ तो मार डाला:कहता- भगाकर मंदिर में शादी कर लेगा, 7 चाकू मारे, 6KM दूर ले जाकर बॉडी फेंकी