Thursday, June 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

हाइवा ने छात्रा को कुचला, 15 फीट तक घसीटा; मौत:जमुई में कोचिंग जाने के दौरान हादसा; आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जाम


जमुई में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार बालू लदे हाइवा ने एक छात्रा को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना खैरा बाजार स्थित खैरा पंचमंदिर के समीप सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई। मृतका की पहचान बरियारपुर निवासी मुस्कान कुमारी के रूप में हुई है। छात्रा की मौत से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने खैरा बाजार को जाम कर दिया और ट्रक में तोड़फोड़ की। कोचिंग पढ़ने जाने के दौरान हादसा मुस्कान अपनी साइकिल से सुबह कोचिंग पढ़ने खैरा जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार बालू लदे हाइवा ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्रा हाइवा के चक्के में फंस गई और लगभग पंद्रह फीट तक घिसटती चली गई, जिससे उसका शव क्षत-विक्षत हो गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह एक घर में छिप गया। इसके बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित भीड़ ने ट्रक में तोड़फोड़ कर उसके शीशे तोड़ दिए और बांस लगाकर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को भी लोगों के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा। पुलिस ने लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया। फिलहाल, खैरा बाजार में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और पुलिस स्थिति को सामान्य करने की कोशिश कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles