बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र स्थित लेक रोड पर बुधवार देर रात दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में छह लोग घायल हो गए। इस हादसे में कई अन्य लोग भी चोटिल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सिटी थाना प्रभारी सुदामा दास ने बताया कि सफेद रंग की अर्टिगा कार सेक्टर-9 से राम मंदिर की ओर जा रही थी। कार मालिक सागीर की उसी रात शादी थी और वह महेशपुर स्थित अपने घर पर शादी की तैयारियों में व्यस्त थे। कार उनका मित्र आफताब चला रहा था, जो कुछ जरूरी सामान लेने अपने साथियों के साथ राम मंदिर जा रहा था। दूसरी ओर, सेक्टर-3 निवासी और बीएसएल कर्मी मनोज कुमार अपनी पत्नी और बेटी के साथ लाल रंग की कार से घर लौट रहे थे। लेक रोड से सेक्टर-3 की ओर मुड़ते ही उनकी कार की सामने से आ रही अर्टिगा से जोरदार टक्कर हो गई। सड़क किनारे टहल रहे लोगों को लिया चपेट में प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद लाल रंग की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे टहल रहे लोगों की ओर आ गई। इस हादसे में अभिषेक सिंह, मनीष कुमार, सुमित पांडेय, अभिनव राय और छोटू सहित कई लोग घायल हुए। अभिषेक सिंह और एक अन्य युवक के पैर की हड्डी टूट गई है। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल बोकारो जनरल अस्पताल पहुंचाया गया। मनोज कुमार की पत्नी और बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बोकारो लेक रोड पर कार दुर्घटना में 6 घायल:दूल्हे के दोस्त चला रहे थे कार, दो गाड़ियों में हुई आमने-सामने टक्कर; मां-बेटी गंभीर