Thursday, June 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

औरंगाबाद में आज सजेगा बाबा खाटू श्याम का दरबार, भक्ति जागरण और भव्य भंडारे की तैयारी पूरी

Aurangabad News:(सुजीत कुमार सिंह) औरंगाबाद शहर के शाहपुर मोहल्ला स्थित वार्ड संख्या 27 में गुरुवार को पहली बार बाबा खाटू श्याम जी के भजन-कीर्तन एवं भक्ति जागरण का भव्य आयोजन किया जाएगा। एक शाम सांवरिया सेठ के नाम कार्यक्रम का आयोजन राजीव रंजन उर्फ शिपू सिंह एवं सुमन सिंह के तत्वावधान में किया जा रहा है. आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है.

शाम सात बजे से शुरू होगा भक्ति जागरण

आयोजकों के अनुसार भक्ति जागरण का शुभारंभ गुरुवार शाम सात बजे से होगा. कार्यक्रम स्थल पर पिछले एक सप्ताह से तैयारियां चल रही थीं, जिन्हें अब अंतिम रूप दे दिया गया है. श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए आकर्षक सजावट, विशेष प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं.

औरंगाबाद में आज सजेगा बाबा खाटू श्याम का दरबार, भक्ति जागरण और भव्य भंडारे की तैयारी पूरी
ai तस्वीर

भजन-कीर्तन के साथ होगा भव्य भंडारा

भक्ति जागरण के साथ श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है. आयोजकों का दावा है कि जिले के विभिन्न हिस्सों से हजारों श्याम भक्त कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसे देखते हुए बैठने, पेयजल, प्रसाद वितरण और अन्य सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की गई है.

पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन से होगा शुभारंभ

कार्यक्रम के संयोजक राजीव रंजन सिंह ने बताया कि भक्ति जागरण शुरू होने से पहले बाबा खाटू श्याम की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद मुख्य अतिथि दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे और पूरी रात भजन-कीर्तन के माध्यम से बाबा की महिमा का गुणगान किया जाएगा.

AI तस्वीर

प्रशासनिक अनुमति और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन से आवश्यक अनुमति प्राप्त कर ली गई है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन का सहयोग रहेगा. साथ ही आयोजन समिति के स्वयंसेवकों की एक बड़ी टीम भी तैनात रहेगी, जो श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था का ध्यान रखेगी.

श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील

आयोजन समिति ने जिले के सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर बाबा खाटू श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद में मानसून की दस्तक से बदलेगा मौसम का मिजाज, दक्षिण बिहार में आज के बाद गर्मी से मिलेगी राहत

The post औरंगाबाद में आज सजेगा बाबा खाटू श्याम का दरबार, भक्ति जागरण और भव्य भंडारे की तैयारी पूरी appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles