कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं, जो मन और भावनाओं के कारक माने जाते हैं। इस कारण इस राशि के लोग संवेदनशील, भावुक और परिवार से जुड़े हुए होते हैं। ये अपने रिश्तों को बहुत महत्व देते हैं और अपने प्रियजनों की देखभाल करना पसंद करते हैं। कर्क राशि के जातक धैर्यवान होते हैं और हर स्थिति को समझदारी से संभालने की कोशिश करते हैं। इनकी भावनाएं गहरी होती हैं, जिससे ये दूसरों के दुख-सुख को अच्छे से समझ पाते हैं। कभी-कभी भावुकता इनके लिए कमजोरी बन सकती है, लेकिन यही गुण इन्हें दूसरों के करीब लाता है और जीवन में खास पहचान दिलाता है। आज का राशिफल
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। हालांकि पार्टनरशिप में नया व्यवसाय शुरू करने से फिलहाल बचना ही बेहतर रहेगा। यदि आप किसी सरकारी योजना में निवेश करने का विचार कर रहे हैं, तो वह आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। किसी भी काम में जल्दबाजी से बचें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उसके वापस आने की संभावना कम नजर आ रही है। पिताजी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता बढ़ सकती है।
Prediction: 2026 में रौद्र संवत्सर का देश दुनिया पर पड़ेगा भयावह प्रभाव, यहां पढ़ें पूरी भविष्यवाणी
Chandra Grahan Dosh: कुंडली में चंद्र ग्रहण दोष है तो करें लाल किताब के ये 5 असरदार उपाय
Predictions: वर्ष 2029 दोहराएगा इतिहास, फिर से बनेगी वर्ष 2020 जैसी ग्रहण की विस्फोटक स्थिति
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।