खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Rashifal 14 May : 14 मई को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि रहेगी। साथ ही इस तिथि पर गुरु प्रदोष व्रत, सर्वार्थ सिद्धि योग और विडाल योग रहेगा। रेवती नक्षत्र में चंद्रमा का गोचर होने से कई राशि वालों के लिए शुभ संकेत हैं। 14 मई को कई राशि वालों के लिए आय प्राप्ति के अच्छे योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों को धन लाभ के बेहतरीन अवसर मिलेंगे और आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। वहीं कुछ राशियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए 14 मई का दिन कैसा रहेगा।

2 of 13
दैनिक राशिफल
– फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज खुशियों की हल्की-हल्की दस्तक आपके दिन को खास बना सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाही खबर मिल सकती है, वहीं सिंगल लोगों की किसी खास इंसान से मुलाकात दिल की धड़कन बढ़ा सकती है। परिवार और रिश्तेदार हर कदम पर आपका साथ देंगे। बेवजह के विवादों से दूरी बनाकर रखें, तभी मन की शांति बनी रहेगी। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से राहत मिलने के संकेत हैं।

3 of 13
दैनिक राशिफल
– फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज मन किसी बात को लेकर थोड़ा बेचैन रह सकता है, लेकिन आपकी मेहनत आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद करेगी। पैसों से जुड़ी बातें किसी से शेयर करने से बचें। शेयर मार्केट में सोच-समझकर कदम बढ़ाना फायदेमंद रहेगा। कोई करीबी अचानक मिलने आ सकता है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। दोस्तों के साथ पार्टी या घूमने-फिरने की योजना दिन को और मजेदार बना सकती है।

4 of 13
दैनिक राशिफल
– फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज सफलता आपके कदम चूम सकती है। पुराने दोस्त से मुलाकात आपको भावुक और खुश दोनों कर सकती है। मेहनत का फल धीरे-धीरे मिलना शुरू होगा। संतान की खुशी के लिए कोई नई खरीदारी संभव है। खर्च बढ़ने से थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन समझदारी से सब संभल जाएगा। किसी अनजान व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा करना नुकसान दे सकता है।

5 of 13
दैनिक राशिफल
– फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज का दिन थोड़ी उलझनों के साथ आगे बढ़ सकता है, इसलिए हर फैसला सोच-समझकर लें। परिवार के मुद्दों को प्यार और समझदारी से सुलझाने की जरूरत होगी। प्रॉपर्टी या लोन से जुड़े मामलों में अच्छी प्रगति हो सकती है। सरकारी कामों में थोड़ी देरी से मन निराश हो सकता है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। पुराने कर्ज से छुटकारा पाने की कोशिश सफल हो सकती है।

