Saturday, June 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

After the threat, some left the office while others went under security cover.

रांची34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमन पसंद रांची पर कुख्यात अपराधी प्रिंस खान की नजर है। प्रिंस खान के नाम पर लगातार राजधानी में कारोबारियों को टारगेट कर रंगदारी मांगी जा रही है।

पीड़ित कारोबारी पिछले 6 महीने में 5 थानों में प्राथमिकी भी दर्ज करा चुके हैं। हालांकि, पुलिस की विफलता ऐसी है कि एक को छोड़कर अन्य 5 मामलों में कोई सुराग नहीं मिला है। प्रिंस खान के नाम पर कभी जान से मारने की धमकी दी जाती है तो कभी गोलीबारी होती है।

हाल ही में एक रेस्टॉरेंट के स्टाफ की हत्या भी की गई। इसके बाद से कारोबारियों में ऐसा डर है कि किसी ने ऑफिस आना छोड़ दिया तो कोई निजी सुरक्षा घेरे में कैद हो गया है। खुद की सुरक्षा के लिए कारोबारियों ने रांची पुलिस से बॉडीगार्ड की मांग की है। कई लोगों को बॉडीगार्ड उपलब्ध भी करा दिया गया है, वहीं जिन्हें पुलिस सुरक्षा नहीं मिली, उन्होंने निजी बॉडीगार्ड रखकर खुद की सुरक्षा बढ़ा ली है। इन पीड़ित सभी कारोबारियों ने धमकी देने, गोलीबारी और हत्या कराने का आरोप कुख्यात प्रिंस खान पर लगाया है।

पुलिस जांच में भी इस बात की पु​ष्टि हुई है कि प्रिंस खान के इशारे पर ही रंगदारी मांगी जा रही है। इसके बावजूद पुलिस उस तक नहीं पहुंच पा रही है, जिससे कारोबारियों के बीच डर का माहौल है।

बिल्डर और ट्रांसपोर्टरों को बना रहा निशाना प्रंस खान का नेटवर्क रांची में मुख्य रूप से बिल्डर्स, ट्रांसपोर्टर्स और बड़े कारोबारियों को टारगेट करता है। पहले कारोबारी की पूरी जानकारी जुटाई जाती है, फिर इंटरनेट आधारित कॉल और ऐप के माध्यम से संपर्क कर रंगदारी मांगी जाती है। इसके बावजूद पुलिस न तो गिरोह के सरगना तक पहुंच पाई है और न ही इस पूरे नेटवर्क का खुलासा कर सकी है।

कैपिटल हिल के संचालक ने मांगी सुरक्षा होटल कैपिटल हिल के संचालक संजय भाटिया ने भी रंगदारी मांगे जाने की जानकारी एसएसपी को दी है। उन्होंने बताया कि 3 जून को उनसे रंगदारी की मांग की गई थी, जिसके बाद उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए एसएसपी से अंगरक्षक (बॉडीगार्ड) उपलब्ध कराने की मांग की है।

फैज खान बनकर पाकिस्तान में ली शरण पुलिस जांच में यह बेहद चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है कि प्रिंस खान ने पाकिस्तान के बहावलपुर में ‘फैज खान’ के नाम से शरण ले रखी है। टिटोस रेस्टोरेंट कर्मी की हत्या के मामले में गिरफ्तार अपराधी कुबेर के मोबाइल से पुलिस को एक पहचान पत्र मिला था, जो पाकिस्तान का राष्ट्रीय पहचान पत्र (National Identity Card) है। वह पाकिस्तान में बैठकर ही इंटरनेट के जरिए झारखंड में अपना पूरा नेटवर्क चला रहा है।

पिछले छह महीने में निशाना बने प्रमुख कारोबारी:

2 जून (जलजोगा रेस्टोरेंट): अलबर्ट एक्का चौक स्थित जलजोगा रेस्टोरेंट के मालिक मिहिर घोष से 50 लाख की रंगदारी मांगी गई। नहीं देने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी गई। लोअर बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

24 मार्च (व्यवसायी मनोज कुमार): व्यवसायी मनोज कुमार के बेटे से 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई। कांके थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

13 मार्च (जय हिंद फार्मा): संचालक से एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी पुलिस को अब तक कोई बड़ी सफलता नहीं मिली है।

12 मार्च (सतीश कु. महतो, जमीन कारोबारी): जमीन व ईंट व्यवसायी सतीश कुमार महतो से एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई। खरसीदाग ओपी में केस दर्ज कराया गया है।

9 जनवरी (टिटोस रेस्टोरेंट): संचालक राजकुमार गोप से एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई। पैसा नहीं देने पर 8 मार्च को रेस्टोरेंट के एक कर्मी की हत्या करा दी गई। इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 3 अब भी फरार हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles