Sunday, May 10, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

ARARIA : छापेमारी में 219 लीटर नेपाली व विदेशी शराब जब्त, तस्कर फरार

ARARIA : छापेमारी में 219 लीटर नेपाली व विदेशी शराब जब्त, तस्कर फरार

नरपतगंज, अररिया से संजीव कुमार यादव की रिपोर्ट :

नरपतगंज थाना पुलिस ने अभियान चलाकर मधुरा पश्चिम वार्ड संख्या 6 से 219 लीटर नेपाली व विदेशी शराब जब्त की है. जबकि तस्कर फरार हो गया. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. जानकारी अनुसार, नरपतगंज पुलिस को मकई के खेत में छुपा कर भारी मात्रा में शराब रखने के शिकायत मिली थी. इसके बाद पुलिस टीम ने मधुरा पश्चिम वार्ड 6 से मकई के खेत में छापेमारी कर 219 लीटर नेपाली व विदेशी शराब जब्त कर ली. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि 219 लीटर नेपाली व विदेशी शराब बरामद मामले में सोनू कुमार यादव व प्रमोद यादव पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. वहीं उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान जारी है.

The post ARARIA : छापेमारी में 219 लीटर नेपाली व विदेशी शराब जब्त, तस्कर फरार appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles