खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Why Never Wash Hair On Saturday: शनिवार का दिन जहां न्याय के देवता शनिदेव की पूजा-अर्चना के लिए जाना जाता है, वहीं इस दिन कुछ विशेष नियमों का पालन करने की भी परंपरा रही है। ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनिवार को किए गए कुछ कार्य व्यक्ति के जीवन पर शुभ और अशुभ दोनों तरह के प्रभाव डाल सकते हैं। यही कारण है कि इस दिन लोहा खरीदने, उससे जुड़े कार्य करने, तेल का दान करने और कुछ विशेष खरीदारी को लेकर अलग-अलग नियम बताए गए हैं। इन्हीं मान्यताओं में बालों से जुड़े नियमों का भी विशेष उल्लेख मिलता है। मान्यता है कि, शनिवार को बाल कटवाने के साथ-साथ बाल धोने को लेकर भी कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। लेकिन क्या आप इसके पीछे का कारण जानते हैं , अगर नहीं तो आइए जानते हैं।

2 of 5
Why Never Wash Hair On Saturday
– फोटो : Adobe stock
आखिर शनिवार को बाल क्यों नहीं धोते या कटवाते?
ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, शनिवार का संबंध शनि ग्रह से माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन बाल धोने या कटवाने से कुंडली में शनि की स्थिति प्रभावित हो सकती है। इसके कारण व्यक्ति को सेहत, करियर, कारोबार और जीवन के अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आर्थिक परेशानियां और मानसिक तनाव भी बढ़ने की आशंका मानी जाती है।

3 of 5
Why Never Wash Hair On Saturday
– फोटो : Adobe stock
कुछ धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, जिन लोगों की कुंडली में शनि पहले से ही कमजोर स्थिति में होता है, उन्हें शनिवार के दिन विशेष रूप से बाल धोने या कटवाने से बचने की सलाह दी जाती है। दरअसल, बालों को व्यक्ति के तेज, ऊर्जा और सकारात्मक शक्ति का प्रतीक माना गया है। ऐसे में शनिवार के दिन बाल काटना या उनसे जुड़े कुछ कार्य करना सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि में कमी का कारण माना जाता है।
Weekly Horoscope: इस सप्ताह इन 4 राशि वालों की होगी मौज, आर्थिक स्थिति रहेगी मजबूत और मिलेगा लाभ
Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी पर इन 4 राशिवालों को मिलगी विशेष कृपा, घर आएगी सुख-समृद्धि

4 of 5
Why Never Wash Hair On Saturday
– फोटो : अमर उजाला AI
शनिवार को करें ये 5 शुभ काम
- शनिवार के दिन शनि मंदिर जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
- इस दिन काले तिल, काली उड़द या सरसों के तेल का दान करना शुभ माना जाता है।

5 of 5
Why Never Wash Hair On Saturday
– फोटो : अमर उजाला
- शनिदेव की कृपा प्राप्त करने और जीवन में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए शनिवार का व्रत रखा जा सकता है।
- हनुमान जी की आराधना से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। इसलिए शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।
- शनिवार के दिन पूजा के दौरान शनिदेव को काले तिल अर्पित करें। मान्यता है कि इससे शनि ग्रह की अशुभता कम होती है।
मंगल पर है शनि की तीसरी द्दष्टि, इन राशियों को मिल सकते हैं बड़े लाभ और बेहतरीन अवसर
