Top 5 This Week

Related Posts

Aurangabad Power Cut | 10 AM to 4 PM Today; High Voltage Line Work

औरंगाबाद में बुधवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली कटेगी। कुटुंबा प्रखंड के इलाकों में मेंटेनेंस का काम होगा। औरंगाबाद ग्रिड से हरदता पीएसएस तक जाने वाली 33,000 केवीए लाइन के तार और पोल को बदला जाएगा। हरदता पावर सबस्टेशन से बिजली की सप्लाई नहीं

.

हरदता पावर सबस्टेशन से निकलने वाली टाउन, निरंजनपुर, रिसियप, कुटुंबा और महाराजगंज फीडर में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रहेगी। इसकी जानकारी कुटुंबा विद्युत प्रक्षेत्र के कनीय विद्युत अभियंता प्रिय कंचन कुमार निराला ने दी है।

गर्मी को देखते हुए मेंटेनेंस का काम हो रहा

बिजली विभाग के अनुसार गर्मी को देखते हुए मेंटेनेंस का काम होगा। ताकि आने वाले दिनों में परेशानी न हो। अक्सर गर्मी में बिजली की मांग बढ़ जाती है। जिससे पुराने तार और पोल पर दबाव बढ़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए समय रहते सुधार किया जा रहा है।

कनीय अभियंता प्रिय कंचन कुमार निराला ने बताया कि यह मेंटेनेंस कार्य पूरी तरह योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है, ताकि भविष्य में बिजली आपूर्ति में किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान अपने जरूरी कार्य पहले ही पूरा कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

बिजली आपूर्ति बेहतर होगी

विभाग का कहना है कि इस सुधार कार्य के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पहले से अधिक स्थिर और बेहतर हो जाएगी। बिजली विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह कदम उपभोक्ताओं की सुविधा और बेहतर सेवा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

Spread the love

Popular Articles